
नई देहली – पी.वी.आर्. नरसिंह राव अमेरिका स्थित ज्योतिषी हैं । वे चेन्नई की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था (आई.आई.टी. के) स्नातक हैं तथा उन्होंने अमेरिका के ह्यूस्टर स्थित राईस विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षा ली है । उन्होंने कोरोना महामारी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पराजय की अचूक भविष्यवाणी की थी । हाल ही में उन्होंने भारत में और विश्व में होनेवाली कुछ महत्त्वपूर्ण गतिविधियों की भविष्यवाणी की है । उन्होंने यह भविष्यवाणी की है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष अर्थात वर्ष २०२२ में होनेवाले विधानसभा चुनाव में विद्यमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बडी सहजता से विजयी होंगे । उनके अनुसार वर्ष २०३०-३१ में विश्वयुद्ध होगा और तब योगी आदित्यनाथ भारत का नेतृत्व करेंगे ।
वैश्विक गतिविधियों के विषय में भविष्यवाणी !
अगले १०-१५ वर्षाें में तिब्बत स्वतंत्र होगा, तो चीन कई भागों में बंट जाएगा । दूसरे विश्वयुद्ध के उपरांत युनाइटेड किंगडम रसातल को पहुंच गया । आनेवाले समय में यही स्थिति अमेरिका की होनेवाली है । अफगानिस्तान की स्थिति सुधरने में वर्ष २०४२ तक प्रतीक्षा करनी पडेगी । विश्व के मध्य-पूर्व भाग में शक्तिशाली देशों की ओर से बडी मात्रा में उथलपुथल होगी और उसका प्रमुख केंद्र इराक होगा । पाकिस्तान में वर्ष २०२२ में बहुत अनिष्ट काल आएगा । तालिबानी आतंकवाद के कारण पाकिस्तान और चीन के सामने बडी समस्याएं उत्पन्न होंगी । चीन के शिनजियांग प्रांत में तालिबानी समर्थक उघूर मुसलमानों के कारण बहुत अशांति फैल जाएगी ।
अगले लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा को ही विजय मिलेगी !
वर्ष २०२४ में होनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बडी सहजता से विजय मिलेगी; परंतु वर्ष २०२६ के आरंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ को नेतृत्व सौंपकर राजनीतिक संन्यास लेंगे ।
समस्त विश्व सनातन धर्म की ओर मुडेगा !
आनेवाले समय में सभी धर्माें में धर्म को त्यागनेवाले और नास्तिक लोग बढेंगे । ईसाई पंथ के लिए बुरे दिन आएंगे, तो इस्लाम के लिए भी अत्यंत अनिष्ट काल आएगा । आनेवाले समय में होनेवाला सर्वनाश प्रकृति में सुधार आने हेतु ही होगा । सभी प्रकार की उथलपुथल समाप्त होने के उपरांत समस्त विश्व स्थिर और धार्मिक जीवनपद्धति की ओर अर्थात सनातन धर्म की ओर मुडेगा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न