मध्य प्रदेश एवं केंद्र में भी, जब भाजपा की सरकार है, तब साधु-संतों को ऐसा कष्ट न हो ; ऐसा ही हिन्दुओं को लगता है !– संपादक

भोपाल (मध्य प्रदेश) – “अन्य धर्मों की प्रार्थना के समय हमें (हिन्दुओं को) बताया जाता है कि, ‘भजन, कीर्तन ऊंचे स्वर में मत कीजिए’ ; परंतु, ये लोग (मुसलमान) प्रातःकाल अजान देकर लोगों की नींद उडाते हैं । प्रातः ५ बजे की अजान के कारण लोगों की नींद टूट जाती है । रोगियों को कष्ट होता है । साधु-संत, प्रातःकाल पूजा-अर्चना अथवा ध्यान साधना करते हैं । वह भी बाधित होती है । आरती का समय भी प्रातःकाल होता है तथा उस समय उनके ध्वनि-विस्तारक यंत्र (भोपू) ऊंचे स्वर में बज रहे होते हैं । उससे पीडा होती है ।”, ऐसा वक्तव्य यहां की भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वाल्मीकि समुदाय की एक परिचयात्मक सम्मेलन में किया । ‘हम हिन्दू सर्वधर्म समभाव का सम्मान करते हैं ; परंतु, क्या कोई अन्य धर्म ऐसा व्यवहार करता है ?’, उन्होंने ऐसा भी पूछा ।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह होने वाली अज़ान पर जताई आपत्ति, कहा- लोगों की नींद खराब करते हैं@SadhviPragya_MP #Azaan #LatestNews https://t.co/edDqMyMyV4
— Zee MP-Chhattisgarh (@ZeeMPCG) November 10, 2021
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।