किसी ने भी आक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसे कठोर उत्तर देने के लिए नया कानून बनाया गया है ,ऐसा चीन का कहना है !
‘चोरी तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी’, इस कहावत वाली वृत्ति का चीन ! – संपादक

बीजिंग (चीन) – चीन ने स्वयं की सीमाओं की रक्षा करने के लिए एक नया कानून पारित किया है । चीन की ‘नेशनल पीपल्स काँग्रेस’ की स्थायी समिति ने सीमाविषयक नए कानून की सहमति दी है । इस कानून को आने वाली १ जनवरी से लागू किया जाएगा । ‘चीन की सार्वभौमिकता और सीमा सुरक्षित रखना’, इसे हमने सर्वोच्च प्रधानता दी है । हमारे ऊपर किसी ने आक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसे कठोरता से उत्तर देने के लिए यह नया कानून बनाया गया है’, ऐसा चीन ने कहा है ।
#China passes a new law to protect border landhttps://t.co/Pnu7XZsS0R
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) October 24, 2021
१. चीन ने नए कानून में कहा है कि, सीमा अधिक मजबूत करने के लिए वह सभी प्रकार की उपाययोजना करेगा । सीमाक्षेत्र के लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास करने को प्रधानता दी जाएगी । सीमा क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बडे स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा । पडोसी देशों से उत्तम संबंध रखना ,यह चीन की नीति है । अनेक वर्षों से प्रलंबित सीमा विवाद, चर्चा के माध्यम से हल करने पर हम जोर देंगे ।
२. चीन की भूमिका हमेशा विस्तारवाद की रहने से उसके १२ देशों से सीमा विवाद चालू हैं । इसमें भारत सहित रशिया, मंगोलिया, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, नेपाल, भूटान आदि देशों का समावेश है ।
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !