|
|

उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक
फर्रुखाबाद (उत्तरप्रदेश) – यहां के संकिसा बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में स्थित श्री बिसारी देवी मंदिर की बौद्ध धर्म के कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए मंदिर पर लगा भगवा ध्वज निकाल कर वहां पंचशील ध्वज लगाया । इस कारण वहां तनाव की स्थिति निर्माण होकर पत्थरबाजी की घटना हुई । इसमें कुछ लोग घायल हो गए । २० अक्तूबर को धम्म यात्रा के समय यह घटना हुई । इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी आदि अधिकारी पहुंचे । उपजिलाधिकारी ने ‘मंदिर की हुई हानि की भरपाई की जाएगी’, ऐसा लिखित आश्वासन दिया ।
झंडे पर झगड़ा: बौद्धों ने बिसारी देवी के मंदिर पर लहराया अपना ध्वज, जमकर हुआ बवाल#LatestNews https://t.co/ykZsGdkZSG
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) October 21, 2021
बौद्धों का दावा है कि, यह धार्मिक स्थल बौद्ध स्तूप होकर यहां भगवान बुद्ध का ‘स्वर्गावतरण’ (स्वर्ग से पृथ्वी पर आना) हुआ था । तो दूसरी ओर हिन्दुओं का दावा है कि, यहां श्री बिसारी देवी का प्राचीन मंदिर है और यहां श्री हनुमानजी की भी मूर्ति है । पिछले ४० वर्षों से दोनों धर्मों को मानने वालों में विवाद होकर न्यायालय में इसपर मुकदमा भी चल रहा है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !