भयभीत हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग
|

देहली – दक्षिण देहली के बटुकेश्वर (बीके) दत्त कॉलोनी में १४ अक्टूबर को एक धार्मिक शोभायात्रा के समय देहली पुलिस से वाद विवाद के पश्चात धर्मांधों ने हिंसा की । इस समय पुलिस द्वारा मोर्चा बंदी के लिए खडी की गई अस्थाई दीवारें ( बैरिकेड्स) तोड दी गई । इस संबंध में एक वीडियो भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव ने ट्वीट किया है । उन्होंने पुलिस से स्थानीय हिन्दुओं को सुरक्षा देने की मांग की है, जो इस घटना से भयभीत हुए हैं । यादव ने ‘#SaveBKDuttPeoples’ नाम से ‘हैशटैग ट्रेंड’ (एक ही विषय पर चर्चा आयोजित करना) किया था । पुलिस ने प्रकरण तो प्रविष्ट कर लिया है; परंतु अभी तक किसी को भी बंदी नहीं बनाया है ।
सुनील यादव ने कहा कि बी के दत्ता कॉलोनी विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए हिन्दुओं के लिए स्थापित की गई थी । यहां पूर्व में मात्र मुसलमानों के ४ घर हुआ करते थे, अब ४० से अधिक घर हो गए हैं । यह कैसे हुआ किसी को भी ज्ञात नहीं है । यहां की हिंसा के समय धर्मांधों ने महिलाओं को जानबूझकर आगे बढाया । शोभायात्रा में बाहर से लोग आए थे । प्रतिवर्ष ऐसी शोभायात्राओं के समय हिंसा होती है । (यदि यहां प्रति वर्ष हिंसा होती है, तो पुलिस क्या करती है ? यदि वे इस हिंसा को रोक नहीं सकते, तो सामान्य जनता की रक्षा कैसे करेंगे ? – संपादक )
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !