
प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) – अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की ५ डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है । उनके गले पर फांसी का निशान और ‘वी’ आकार मिला है । इस आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है । पुलिस ने आद्या प्रसाद तिवारी और उसके लड़के संदीप तिवारी को हिरासत में लेकर न्यायालय में उपस्थित करने के बाद दोनों को १४ दिनों की न्यायायिक हिरासत की सजा सुनाई है ।
The postmortem report of Mahant Narendra Giri has reportedly indicated that the possible cause of death was suffocation.https://t.co/soysaXpWD9
— News18.com (@news18dotcom) September 22, 2021
महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को दी गई भू समाधि !

महंत नरेंद्र गिरि के मृतदेह का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके पार्थिव को साधुओं को सौंपा गया । इसके बार विधिपूर्वक उनको प्रयागराज के बाघंबरी मठ में भू समाधि दी गई । इसके पूर्व उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई । उनके पार्थिव को गंगा नदी के किनारे ले जाकर उसे स्नान कराया गया । बाद में यहां के लेटे हनुमानजी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अंतिम यात्रा दोपहर में मठ पहुंची । इसके बाद बडी़ संख्या में उपस्थित संत, महंत, साधु इनके हाथों से उन्हें भू समाधि दी गई ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।