
देहरादून (उत्तराखंड) – उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोरोना से संबंधित नियमों का अनुपालन करते हुए, चारधाम यात्रा आरंभ करने का आदेश दिया है । जून माह में इस यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ।
१. न्यायालय ने आदेश में कहा है कि, बद्रीनाथ धाम में प्रति दिन १ सहस्र २००, केदारनाथ धाम में ८००, गंगोत्री में ६०० एवं यमुनोत्री में ४०० तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति होगी । साथ ही, तीर्थयात्री किसी भी सरोवर में स्नान नहीं कर सकेंगे । प्रत्येक श्रद्धालु को अपने साथ, उसे कोरोना का संक्रमण न होने का ब्योरा तथा टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाणपत्र रखना होगा ।
२. सरकार की ओर से महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) ने कहा, कि कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में है । ऐसी परिस्थिति में, चारधाम यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय हटा लेना चाहिए । तीर्थयात्रियों के लिए सरकार नए नियम निर्गमित करेगी ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !