‘इको फ्रेंडली’ (पर्यावरण के अनुकूल) के नाम पर हिन्दू धर्म पर आक्रमण !
गत कुछ वर्षों से जानबूझकर केवल हिन्दू धर्म के लिए ही ‘इको फ्रेंडली’ त्योहार मनाने की प्रथा बनाई जा रही है । वहीं दूसरी ओर, मोहर्रम, बकरी ईद, आदि त्योहार उस धर्म की परंपरा के अनुसार पर्यावरण को लात मारकर मनाए जा रहे हैं । परंतु, इसकी बात कोई भी नहीं करता है । यदि किसी ने आवाज उठाने का प्रयास किया, तो उसे ‘धर्मांध’ कहा जाता है तथा उसकी अवहेलना की जाती है ; यह ध्यान रखें ! – संपादक

लुधियाना (पंजाब) – यहां के बेकरी व्यापारी हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने श्री गणेश चतुर्थी के निमित्त, श्री गणेश की चॉकलेट की मूर्ति बनाई है । इस मूर्ति को देखने के लिए, बेकरी के बाहर बडी संख्या में लोगों की भीड उमड रही है । उन्होंने कहा, कि उन्होंने यह ‘ईको फ्रेंडली’ मूर्ति बनाई है । वे गत ६ वर्षों से चॉकलेट की मूर्ति बना रहे हैं । कुकरेजा ने कहा, “इससे हम यह संदेश देना चाहते हैं, कि हम ‘ईको फ्रेंडली’ (पर्यावरण के अनुकूल) पद्धति से गणेशोत्सव मना सकते हैं ।” उन्होंने पर्यावरण के लिए हानिकारक गणेश मूर्तियों का अल्प प्रयोग करने का आवाहन किया । (क्या कुकरेजा यह आवाहन करने का साहस कर सकते हैं कि, ‘पर्यावरण के लिए हानिकारक सिद्ध होने वाली बकरी ईद न मनाएं ?’ – संपादक)
‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ (‘कल्चरल टेररिजम’) का सामना करने के लिए केवल चर्चा नहीं, अपितु ठोस कार्य योजना आवश्यक !
Britain Diwali Banned : लीस्टर (ब्रिटेन) में ‘सार्वजनिक सुरक्षा’ के नाम पर दीपावली मनाने पर प्रतिबंध !
बेलूरु (कर्नाटक) नगर में श्री गणेश की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा चप्पलों का हार पहनाए जाने से तनाव
बेलूरु (कर्नाटक) नगर में श्री गणेश की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा चप्पलों का हार पहनाए जाने से तनाव
Vita Ganeshotsav : विटा (जिला सांगली) में धर्मान्धों द्वारा गणेशोत्सव मंडल के ३ कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक आक्रमण !
हिन्दुत्वनिष्ठ विमल जायसवाल ने ‘एडऑनमो’ प्रतिष्ठान द्वारा किया गया श्री गणेशजी का अनादर रोका !