देशभक्तों को लगता है, कि सरकार को केवल अपराध प्रविष्ट न कर, ऐसे लोगों को तत्काल बंदी बनाकर, उन्हें मृत्युदंड देने का प्रयत्न करना चाहिए ! – संपादक

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – कश्मीर में अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी का १ सितंबर को निधन हो गया । उनके शव को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दफना दिया था । पुलिस ने गिलानी का शव उसके परिवार से हस्तगत किया । मृत देह चूंकि पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था एवं उस समय भारत विरोधी नारेबाजी की जार ही थी, इसलिए, पुलिस ने वहां पर उपस्थित लोगों व परिवार के सदस्यों के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है, पुलिस ने ऐसा बताया । उसकी अंतिम यात्रा में बडी संख्या में लोगों के एकत्रित होने व दंगा होने की संभावना को देखते हुए, पुलिस ने शव को हस्तगत कर अपने नियंत्रण में लेकर दफन कर दिया । यह कहा जाता है, कि गिलानी की मृत्यु के उपरांत, कश्मीर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं । ४ सितंबर की रात, सेवा पुन: आरंभ होने के उपरांत, गिलानी के शव को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए जाने का एक वीडियो सामने आने के पश्चात यह जानकारी सामने आई ।
Police has registered an FIR against the draping of the body of hardline separatist leader #SyedAliShahGeelani in a #Pakistani flag after his death on Wednesday, officials said.https://t.co/VzQYFFUAqf
— India TV (@indiatvnews) September 4, 2021
एक वीडियो में गिलानी के शव के आसपास भारी भीड एकत्रित दिखाई देती है । गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा हुआ दिख रहा था । जिस कक्ष में शव रखा गया था, वहां पुलिस भी दिखाई दे रही थी । यह भी देखा गया है, कि उस समय पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई ( पुलिस के साथ हाथापाई करने वालों को कारागार में बंद किया जाए ! – संपादक) । जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा, “देश के विरोध में कार्रवाई करने वालों पर अपराध प्रविष्ट किया गया है ।”
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Petitioner Abuses CJI : सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाकर्ता ने न्यायाधीशों के सामने फेंके कागजपत्र (दस्तावेज) !