|
|

नई देहली – भारत में हिन्दुओं का धर्मांतरण करने के लिए एक गिरोह सक्रिय है । उसमें सक्रिय सलाहुद्दीन शेख एवं उमर गौतम इन २ धर्मांधों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इन दोनों आरोपियों को धर्मांतरण का कार्य करने हेतु हवाला (अवैध पद्धति से किया जानेवाला पैसों का लेन-देन ! इसमें प्रमुखता से विदेश से संबंधित व्यक्ति को पैसा भेजा जाता है ।) के माध्यम से ६० करोड रुपए मिले थे, साथ ही उन्होंने ५ राज्यों में १०३ मस्जिदों का भी निर्माण किया है, यह जांच से उजागर हुआ है ।
१. यह गिरोह गुजरात में भी कार्यरत था । इस संदर्भ में वडोदरा के पुलिस आयुक्त समशेर सिंह ने बताया कि पिछले ५ वर्षाें में इन आरोपियों को विदेशों से चंदे के रूप में १९ करोड रुपए भी मिले हैं । इस गिरोह को दुबई से हवाला के माध्यम से भी पैसा भेजा जा रहा था । इन आरोपियों को एक न्यास के माध्यम से ब्रिटेन, अमेरिका एवं संयुक्त अरब अमिरात इन देशों से भी चंदा मिला है ।
२. लोगों के साथ धोखाधडी कर उनका इस्लाम में धर्मपरिवर्तन कराने के प्रकरण में उत्तर प्रदेश के आतंकवादविरोधी दल ने उमर गौतम को गिरफ्तार किया था । उसके उपरांत उसे धर्मांतरण के लिए पैसों की आपूर्ति करने के प्रकरण में सलाहुद्दीन शेख को वडोदरा से गिरफ्तार किया गया था । आज के समय में ये दोनों आरोपी लक्ष्मणपुरी (लखनऊ) के कारागार में बंद हैं ।
३. हाल ही में उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के आतंकवादविरोधी दल को यह जानकारी मिली थी कि समाजसेवा के नाम पर सलाहुद्दीन का संगठन ‘अमेरिका फेडरेशन ऑफ मुस्लिम इंडियन ओरिजीन’ (ए.एफ्.एम्.आई.) विदेशों से चंदा इकट्ठा करने का काम करता है । उसके उपरांत यह कार्यवाही की गई ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I
Sangli Love Jihad : विवाह हेतु मुसलमान युवती द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने हेतु दबाव, हिन्दू युवक ने आत्महत्या की ।
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
पुणे के ‘विबग्योर स्कूल’ में ईसाई कर्मचारी द्वारा हिन्दू छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास !