राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के कई मामले उजागर !
|

जयपुर (राजस्थान) – सीकरी जिले के श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विकलांग महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में, एक पुलिस सिपाही को बंदी बनाया गया है । थानेदार कैलाश चंद ने बताया, कि जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में चालक के पद पर कार्यरत सिपाही लालचंद, पीडिता के पडोस में रहता है । उसपर २३ वर्ष की एक महिला से, १९ अगस्त को खेत में दुष्कर्म करने का आरोप है । उसे न्यायिक कारावास में भेज दिया गया है ।
वर्ष २०२१ में, राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के मामले ;
१. २ मार्च २०२१ को अलवर के खडेली थाने में पति के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कराने गई एक महिला के साथ पुलिस उपनिरीक्षक भरत सिंह ने दुष्कर्म किया ।
२. मई २०२१ में मटीली थाने के एक पुलिस अधिकारी मनीराम पर बलात्कार का आरोप लगाने के उपरांत, एक महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी ।
३. राजस्थान के चुरू जिले में सरदारशहर थाने के एक निलंबित पुलिस निरीक्षक समेत, कुल आठ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया सूचना प्रतिवेदन प्रविष्ट की गई है । इन सभी पर, एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था ।
४. इस वर्ष, पुलिस उपायुक्त कैलाश बोहरा को एक बलात्कार पीडिता से रिश्वत मांगने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में बंदी बनाया गया था ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !