|
|

सूरत (गुजरात) – यहां ५१ वर्षीय शेक मोहम्मद अख्र्तर ने हिन्दू नाम रखकर एक २२ वर्षीय हिन्दू युवती से विवाह किया । विवाह के बाद उसे बुरखा पहनने और नमाज पढने के लिए सख्ती की और इसलिए उसे प्रताडित किया । उसके ऊपर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया गया । इस मामलें में प्रारंभ में पुलिस ने ‘लव जिहाद’ कानून के अंतर्गत शिकायत लिखने में टालमटोल किया; परंतु हिन्दू जागरण मंच के आंदोलन के बाद पुलिस ने इस कानून के अंतर्गत शिकायत लिखी । (हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने आंदोलन नहीं किया होता, तो पुलिस शिकायत नहीं लिखती ! – संपादक)
१. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कंपनी में पीडिता की अख्तर से पहचान हुई । बाद में उसने मुकेश इस झूठे नाम से उससे परिचय बढाया । साथ ही वह रेलवे में नौकरी करता है ऐसा झूठ बताया ।
२. बाद में वर्ष २०१९ में दोनों ने हिन्दू पद्धति से विवाह किया और उन्हें एक लडका हुआ । एक दिन अख्तर के व्यवहार से पीडित युवती को संदेह हुआ । इस कारण उसने उसका पहचान पत्र देखा जिसमें वह मुसलमान है, ऐसा ध्यान में आया ।
३. स्वयं की पहचान उजागर होने पर अख्तर ने पीडिता को सताना आरंभ किया, साथ ही लडके का धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव निर्माण किया ।
शिकायत लिखने में पुलिस द्वारा टालमटोल !
अख्तर का सच्चा रूप जानने के बाद पीडिता डिंडोली पुलिस के पास गई । पहले पुलिस ने शिकायत लिखने में टालमटोल किया । पीडि़ता को ‘लव जिहाद’ कानून के अंतर्गत शिकायत प्रविष्ट करवानी थी; परन्तु पुलिस ने दहेज के लिए सताने का मामला लिखा । इस कारण पीडि़ता ने ‘हिन्दू जागरण मंच’ से संपर्क किया । मंच ने पुलिस के विरोध में २८ घंटे आंदोलन किया । इसके बाद पुलिस ने ‘लव जिहाद’ कानून के अंतर्गत मामला प्रविष्ट किया । (गुजरात में हिन्दुत्वनिष्ठ पार्टी की सरकार होते हुए भी एक हिन्दूत्वनिष्ठ पार्टी को २८ घंटे आंदोलन करना पडता है । इससे ध्यान में आता है कि यहां की पुलिस ‘लव जिहाद’ के विषय में कितनी गंभीर है । ऐसे पुलिसवालों को तत्काल निलंबित कर उन्हें कारागृह में डालना चाहिए ! – संपादक)
पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पीड़ता को रेलवे में नौकरी लगवाने के बहाने उसके मायके के लोगों से १४ लाख रूपए हडप लिए । अख्तर विवाहित है और उसे ३२ वर्ष की एक लडकी है । शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर इस मामले की जांच कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि, इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच करने की आवश्यकता है । (पुलिस आयुक्त द्वारा उनके अधिकार का प्रयोग कर शिकायत लिखने में टालमटोल करने वाली पुलिस पर कार्यवाही करना आवश्यक है ! – संपादक)
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge