विशेष गोरक्षा कार्य दल की स्थापना करना एक अच्छा निर्णय है; लेकिन दल की ओर से प्रामाणिकता से कार्य होना चाहिए, इस ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए, ऐसा हिंदुओं को लगता है !

चंडीगड – गोतस्करी, गोहत्या और अनाथ पशुओं को रोकने के लिए हरियाणा शासन की ओर से प्रत्येक जिला स्तर पर ‘स्पेशल काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स’ की (विशेष गोरक्षा कार्य दल की) स्थापना की गई है । इसमें प्रशासकीय अधिकारी, पुलिस के साथ गोरक्षक और गोसेवक इनको भी सम्मिलित किया जाएगा । इस विषय की अधिसूचना निकाली गई है । इस दल में राज्य स्तर पर ६ और जिला स्तर पर ११ सदस्य होंगे ।
गौ-हत्या, तस्करी रोकने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए हरियाणा सरकार ने बनाई ये फोर्स @DiprHaryana @cmohry @mlkhattar https://t.co/nipu7mjLey #haryanagovernment #haryana #cow #cows #गौरक्षा #हरियाणा #गाय #गौरक्षक #manoharlalkhattar
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) July 30, 2021
कॉग्रेस ने गोरक्षक और गोसेवकों को इस दल में सहभागी करने पर टिप्पणी की है । काँग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा कि, गोरक्षक गोतस्करी करने वालों से फिरौती वसूल करते हैं, यह सभी को ज्ञात है । इस कारण सरकार के दल में पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों को ही सम्मिलित करना चाहिए । गोरक्षकों को इसमें स्थान नहीं देना चाहिए । केवल जिनका चरित्र अच्छा है, ऐसे गोरक्षकों को ही इसमें सम्मिलित करना चाहिए ।
मालेगांव में बकरी ईद के समय ९०६ गोवंशों को बचाया गया ; २५७ गो-तस्करों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
महागांव (जिला यवतमाल, महाराष्ट्र) में गोतस्करों के आक्रमण में गोरक्षक की मृत्यु
MOCCA Act : गोवंश की तस्करी करनेवालों पर लगेगा ‘मकोका’ ।
Farsa Wale Baba Murder : गोतस्करों का पीछा कर रहे गोरक्षक फरसा वाले बाबा को ट्रक ने कुचला
पुलिस ने रिश्वत लेकर गोतस्करी करने वाला ट्रक छोडा !
Chikhali Gorakshak Attack : चिखली (जिला बुलढाणा) में मुसलमानों द्वारा गोरक्षक पर प्राणघातक आक्रमण !