प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुःख व्यक्त !

मैसूर (कर्नाटक) – भारत में एकमात्र संस्कृत दैनिक समाचार पत्र सुधर्मा के संपादक के.व्ही. संपत कुमार का ३० जून को हृदयाघात से निधन हो गया । वर्ष २०२० में उन्हे एवं उनकी पत्नी एस. जयलक्ष्मी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Shri K.V. Sampath Kumar Ji was an inspiring personality, who worked tirelessly towards preserving and popularising Sanskrit, specially among youngsters. His passion and determination were inspiring. Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2021
१. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि के.वी. संपत कुमार एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे । उन्होंने युवाओं में संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने का अथक प्रयास किया । उनका दृढ संकल्प प्रेरणादायक था ।
२. मैसूर से प्रतिदिन ‘सुधर्मा ‘ का प्रकाशन होता है । यह वेदों, योग और धार्मिक विषयों से संबंधित लेख प्रकाशित करता है । इसमें सांस्कृतिक समाचार भी प्रकाशित होते हैं । दैनिक समाचार पत्र का प्रारंभ १५ जुलाई १९७० को संस्कृत के विद्वान पंडित वरदराज अय्यंगर ने किया था । के.वी. संपत कुमार उनके पुत्र थे ।
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !