भारत की रणनीति में पहले की तुलना में बडा़ बदलाव !

नई दिल्ली – लद्दाख की गलवान घाटी में एक वर्ष पहले हुए भारत और चीन संघर्ष के बाद भारत ने नई रणनीति बनाते हुए यहां ५० सहस्र सैनिक तैनात किए हैं । भारत का यह कदम ऐतिहासिक है, ऐसा समाचार ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था ने दिया है ।
India deploys additional 50,000 troops, fighter jets along China border #IndiaChinaBorder #IndianArmy https://t.co/5oihA1yvjZ
— Business Today (@BT_India) June 28, 2021
‘ब्लूमबर्ग’ ने दिए समाचार में कहा है कि,
१. भारत ने पिछले ४ माह में चीनी सीमा से लगे हुए अनेक क्षेत्रों में सैनिकों की टुकडियां और लडाकू विमान तैनात किए हैं ।
२. वर्तमान स्थिति में संपूर्ण चीन सीमा पर २ लाख भारतीय सैनिक तैनात हैं । पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या ४० प्रतिशत अधिक है । इससे भारत की बदली हुई रणनीति ध्यान में आती है ।
३. सीमा की रक्षा करने के लिए और अतिक्रमण रोकने के लिए भारतीय सैनिक सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात रहते थे; लेकिन अब प्रतिआक्रमण करने के लिए भारत ने इन क्षेत्रोें में सैनिक तैनात किए हैं ।
४. अब भारत चीन के विरोध में आक्रामक रक्षा रणनीति का प्रयोग करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएगा, ऐसी जानकारी एक सूत्र के माध्यम से मिली है । इसी का एक हिस्सा अर्थात् सैनिकों को और हल्की हॉवित्जर तोपों को एक घाटी से दूसरी घाटी में ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर्स तैनात किए गए हैं ।
५. दूसरी ओर चीन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में लडाकू विमानों के लिए रनवे तैयार करने का और बमप्रूफ बंकर बनाने का काम चालू है ।
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !