सभी संपत्तियां जब्त करने का भी आदेश !
हिन्दुओं को ऐसा ही लगता है कि, मौलाना के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने सहित जिन १ सहस्र धर्मांतरित हिन्दुओं को खोजकर उन्हें पुनः हिन्दू धर्म में लाने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देना चाहिए ! अन्यथा धर्मांधों को गिरफ्तार किया गया है, तब भी वे १ सहस्र हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करने एवं हिन्दुओं के १ सहस्र शत्रु निर्माण करने में सफल हुए हैं, ऐसा ही समझा जाएगा, यह ध्यान रखें ।

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – राज्य में १ सहस्र हिन्दुओं के धर्म परिवर्तन के प्रकरण में गिरफ्तार दो मौलानाओं के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई करने एवं उनकी सभी संपत्ति जब्त करने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है । ये दोनों देहली के जामिया नगर क्षेत्र के निवासी हैं । उन पर विगत डेढ वर्ष में नौकरी, विवाह एवं पैसे का प्रलोभन देकर हिन्दुओं का धर्मांतरण करने का आरोप है । ( इस अवधि में जब हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन हो रहा था, तब पुलिस, प्रशासन एवं हिन्दू संगठन क्या कर रहे थे ? – संपादक)

१. राज्य के आतंकवाद विरोधी दल ने कहा है कि धर्म परिवर्तन की जड में आईएसआई की अर्थ-सहायता है । इस संबंध में अनेक प्रमाण भी मिले हैं । (यह लज्जाजनक बात है कि देश के राष्ट्र एवं धर्म विरोधी प्रत्येक कृत्य के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की बात निरंतर सामने आने पर भी भारत पाकिस्तान को नष्ट नहीं कर रहा है ! – संपादक) इस धर्मांतरण के माध्यम से देश की जनसंख्या का संतुलन बिगाडने का कार्य किया जा रहा था । (इससे स्पष्ट होता है कि यह ‘जनसंख्या जिहाद’ था,! – संपादक)
Uttar Pradesh cops nab duo who ‘converted’ 1,000 to Islam https://t.co/g0TzsU7EEQ pic.twitter.com/qInk9spyzW
— The Times Of India (@timesofindia) June 22, 2021
२. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त देहली, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं केरल इन राज्यों में भी इन आरोपियों का जाल बिछा हुआ है । इसके माध्यम से उन्होंने १ सहस्र लोगों का धर्म परिवर्तन किया । यह टोली नोएडा, वाराणसी, कानपुर, मथुरा, गाजियाबाद एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में सक्रिय है । (इस टोली की जडें खोद कर उसके प्रत्येक सदस्य को आजीवन कारावास का ही दंड देना चाहिए !- संपादक)
लखनऊ से दो मौलाना गिरफ्तार, एक हजार गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैंhttps://t.co/5ihzmygYNm pic.twitter.com/dLg530z5O0
— samachar 24 (@samachar24) June 21, 2021
३. गिरफ्तार किए गए मौलाना उमर गौतम एवं जहांगीर दोनों जामिया नगर में ‘इस्लामिक दावाह सेंटर’ नामक एक संस्था के माध्यम से धर्मांतरण का जाल बिछा रहे थे । इस संस्था का उद्देश्य ही हिन्दुओं का धर्मांतरण करना है । इसके लिए विभिन्न माध्यमों से संस्था के बैंक खाते में लाखों रुपये जमा हुए हैं तथा आतंकवाद विरोधी दल को उसके प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं । विदेश से भी पैसे प्राप्त होने के प्रमाण मिले हैं । (केंद्र एवं भाजपा शासित राज्यों को धर्मांधों की प्रत्येक संस्था की जांच कर वे क्या कर रहे हैं, इसका पता लगाना चाहिए ! – संपादक)
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !