
नई देहली – ‘कोरोना अभी गया नहीं है, अपितु वह रंग बदल रहा है’ ऐसी चेतावनी देश भर के आधुनिक चिकित्सकों के शीर्ष संगठन ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ अर्थात ‘एम्स’ के प्रमुख डॉ नवनीत विग ने नागरिकों को दी है । देश भर में कोरोना की दूसरी लहर कम होने के कारण अनेक राज्यों द्वारा संचार प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है । फलस्वरूप नागरिक अपने घरों से बाहर निकल कर सार्वजनिक स्थानों पर बडी भीड लगा रहे हैं । नागरिक मास्क पहनने जैसे मूलभूत नियम का भी पालन नहीं करते दिख रहे हैं ।
इस पृष्ठभूमि पर डॉ. विग ने नागरिकों को उक्त चेतावनी दी है । डॉ विग ने आगे कहा, ”हमें सतर्क रहना चाहिए । लोग स्वच्छ मास्क पहनें, उसी प्रकार शीघ्रातिशीघ्र अपना टीकाकरण कराएं एवं कोरोना के सभी नियमों का पालन करें । यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो हम उसके लिए किसे उत्तरदायी ठहराएंगे ? हमें प्रत्येक जनपद में सक्रिय रोगियों की मात्रा (सकारात्मकता दर) १ प्रतिशत से कम करने की दृष्टि से अपनी नीतियां बनानी चाहिए एवं उस दिशा में प्रयास करने चाहिए । साथ ही प्रत्येक जनपद में न्यूनतम ५० प्रतिशत ‘आॅक्सीजन बेड’ रिक्त होने चाहिए।”
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।