|
पुलिस द्वारा इस दावे की खोज करने पर यदि यह सही पाया गया, तो इन तीनों पार्टियों पर घूस देने का प्रयास करने के कारण कार्यवाही की जानी चाहिए !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराम मंदिर के लिए २० करोड रुपये की भूमि खरीद के मामले पर भाजपा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र का विरोध करने के लिए आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा भाजपा का विरोध करने के लिए १०० करोड रुपये देने का प्रस्ताव आया था, ऐसा दावा यहां की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने किया है । २० करोड रुपये की भूमि खरीदी में घोटाला होने का आरोप आप, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है ।
महंत परमहंस दास ने कहा कि, एक दिन सुबह के समय दो व्यक्ति मेरे पास आए और उन्होंने १०० करोड रुपये का प्रस्ताव रखा । मेरे उन्हें मना करने पर,उन्होंने यह लालच दिया कि ‘यदि राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जीतकर उनकी सत्ता आती है, तो आपको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा ।’ इसपर मैंने उनसे कहा कि, मैं एक संत हूं और मेरे लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।