कितने मुसलमान बहुल गांवों में हिन्दू उम्मीदवार चुने जा सकते हैं ? यह केवल इसलिए हो सकता है, क्योंकि हिन्दू सहिष्णु हैं और ‘सर्वधर्मसमभाव’ को मानते हैं !
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – यहां के राजापुर नामक हिन्दू बहुल गांव में एक मुसलमान उम्मीदवार को सरपंच चुना गया है । उसका नाम हाफिज अझीमुद्दीन है । उसे २०० से अधिक मत मिले हैं । गांव में केवल ६०० मतदाता हैं, जिनमें से २७ मुसलमान हैं ।
१. हाफ़िज़ ने कहा, “यह चुनाव जीतना मेरे लिए ईद का उपहार है । मुझे गांव में हिन्दू मतदाताओं द्वारा चुना गया है और अब उनकी उम्मीदों को पूरा करना मेरा कर्तव्य है ।”
२. गांव के एक किसान शेखर साहू ने कहा, “लोगों ने व्यक्ति को देखकर मत दिया है, धर्म देखकर नहीं । हम सभी हिन्दू धर्म को मानते हैं ; किंतु एक मुसलमान उम्मीदवार चुन कर हमने यह दिखाया है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं ।”
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !