हरिद्वार (उत्तराखंड) – ‘सत्संग के माध्यम से हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की जानकारी देना आवश्यक है । सभी को धर्मशिक्षा प्रदान कर हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करने हेतु, प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए और इसे सरकार को भेजा जाना चाहिए । मुसलमानों को हज यात्रा के लिए सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है; जबकि हिन्दू तीर्थयात्राओं पर कर लगाया जाता है, यह उचित नहीं । इसे रोकने हेतु हिन्दू राष्ट्र आवश्यक है । सत्संग एवं कीर्तन के माध्यम से हिन्दू राष्ट्र के बारे में जागरूकता लाने की आवश्यकता है । मैंने हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य निकट से देखा है । मैं आपके ऑनलाइन सत्संग भी देखता हूं । इन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है । आपका ‘सनातन पंचांग’ ऐप मैंने स्वयं डाउनलोड किया है तथा अन्य संतों को भी डाउनलोड करने के लिए कहता हूं ।’, ऐसा प्रतिपादन श्री नीलमणिदास महाराज ने किया । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कुंभ मेले में ‘हिन्दू राष्ट्र अभियान’ चलाया जा रहा है । इसी के अंतर्गत समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ राज्य संगठक, श्री. सुनील घनवट ने श्री नीलमणिदास महाराज से भेंट की थी । इस समय ‘सनातन भागवत संप्रदाय’ के महामंडलेश्वर श्री नारायणदास महाराज और श्री. रामदास रामबाबू शर्मा से भी श्री. सुनील घनवट ने भेंट की ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !