स्वतंत्रता के पश्चात आज तक के शासनकर्ताओं द्वारा समाज को साधना के पाठ पढाना तो दूर ; परंतु साधारण नैतिक मूल्य का भी पाठ न देने का परिणाम !
मृतकों के सिर से मक्खन खाने वाले ऐसी विकृत मानसिकता वालों को सरकार ने कारागृह में बंदी बनाना चाहिए !
बागपत (उत्तर प्रदेश) – स्मशान घाट पर करोना बाधित मृत व्यक्तियों के शरिरों के वस्त्रों पर ‘ब्रांडेड’ आस्थापनाओं के लोगो लगाकर उसका विक्रय करने वाली ७ लोगों की टोली को पुलिस ने बंदी बना लिया है । श्रीपाल जैन, आशीष जैन, राममोहन, अरविंद जैन, ईश्वर, वेदप्रकाश एवं मोबीन, इन आरोपियों के नाम हैं । पुलिस ने बडी संख्या में वस्त्र हिरासत में लिए हैं ।
बडौत पुलिस थाने के निरीक्षक अजय शर्मा द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, ९ मे के दिन परिवहन बंदी के संदर्भ में पुलिस जांच के दौरान एक गाडी में ‘ब्रांडेड’ वस्त्र पुलिस को दिखाई दिए । पुलिस को इस संदर्भ में आशंका होने के कारण, उन्होंने कपडे के क्रय से संबंधित बिल एवं अन्य दस्तावेज मांग लिए ; मात्र गाडी ले जाने वालों के पास गाडी में विद्यमान वस्तुओं के संदर्भ में कुछ भी दस्तावेज नहीं थे । तब पुलिस द्वारा पूछताछ करने के उपरांत, उन्होंने कोरोना से मृत देहों से वस्त्र चुराकर विक्रय करने की स्वीकृति दी । गत २ वर्षों से उनकी यह गतिविधि चल रही है, ऐसा पुलिस के सूत्रों ने बताया है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !