भारत से कपास, शक्कर और सूत आयात करेंगे
भारत से संबंध तोडने के कारण पाक की स्थिति अत्यंत दयनीय होने पर ही पाक को यह निर्णय लेना पडा है । भारत द्वारा अब पाक पर दबाव निर्माण कर उसे भारत की मांगें मान्य करने के लिए मजबूर करना, यही चतुरता होगी !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ व्यापार करने की सहमति दी है । भारत ने अगस्त २०१९ में जम्मू-काश्मीर को दिए विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया था । इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंध तोड दिए थे ।
पाकिस्तान की इकोनामिक कॉर्डिनेशन कमिटी ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस रिपोर्ट में भारत के साथ कपास और शक्कर का व्यापार पुन: चालू करने की सूचना दी गई थी । इस रिपोर्ट को अब सम्मति मिलने के बाद पाकिस्तान अब अधिकृत रुप से इन वस्तूओं का व्यापार चालू कर सकता है । पाक अब भारत से सूत और कपास आयात करेगा । शक्कर के संबंध में भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा ऐसा पाकिस्तानी माध्यमों ने कहा है । भारत विश्व का सबसे बडा कपास उत्पादक और दूसरे क्रमांक पर शक्कर उत्पादक देश है । शक्कर आयात करने से पाकिस्तान को रमजान के पूर्व शक्कर के दाम कम करने में सहायता होगी ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Muzaffarpur Hospital Fire : मुजफ्फरपुर (बिहार) में निजी चिकित्सालय में लगी आग में ४ लोगों की मृत्यु, तथा २० से अधिक घायल