
वॉशिंगटन (रायटर) – अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कांटे की टक्कर में अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार से राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हो गए हैं एवं जो बायडेन विजयी हुए हैं । ४ नवंबर से चल रही मतगणना की ओर पूरे विश्व का ध्यान लगा हुआ था । बायडेन को संयुक्त राज्य अमेरिका का ४६ वां राष्ट्रपति चुना गया है । पेन्सिलवेनिया के २० निर्णायक चुनावी मतों के आधार पर बायडेन को विजेता घोषित किया गया ।
ट्रम्प उत्तरी कैरोलिना में विजयी हुए, जबकि बायडेन एरिज़ोना और नेवादा में विजयी हुए । बायडेन को २८४ मत मिले, जबकि ट्रम्प को २१४ मत मिले । बायडेन को ५०.५० प्रतिशत अर्थात ७४४,७८,३४५ मत मिले, जबकि ट्रम्प को ४७.७ प्रतिशत अर्थात ७०३२९९७० मत । कमला हैरिस को बायडेन के साथ उपाध्यक्ष चुना गया है । बायडेन और हैरिस २० जनवरी, २०२१ को शपथ लेंगे ।
World leaders react as word of Joe Biden's presidential victory cascades around the globe. https://t.co/Z8FkGQi9Ok
— The Associated Press (@AP) November 8, 2020
यह अमेरिकी एकता का समय है ! – जो बायडेन

यह संयुक्त राज्य के लिए एकता का समय है, बायडेन ने जीत के पश्चात ऐसा कहा । पिछले घाव अब ठीक हो जाएंगे । अब हम वास्तव में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका हैं । मैं समझ सकता हूं कि जिन लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को मत दिए हैं, वे निराश हुए होंगे । अब एक दूसरे को अवसर देते हैं और हमें एक-दूसरे पर आरोप लगाना बंद कर एक-दूसरे को नए दृष्टिकोण से देखना चाहिए । संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं एकता के लिए काम करूंगा ।
यह चुनाव अमेरिका के मूल सिद्धांतों के रक्षणार्थ था ! – कमला हैरिस

कमला हैरिस ने कहा कि चुनाव व्यक्तिगतरूप से जो बायडेन के लिए नहीं था, बल्कि अमेरिकी सिद्धांतों के संरक्षण के लिए था । यह चुनाव इसके लिए लडने की इच्छा के संदर्भ में था । यद्यपि अगला कार्य कठिन है, हम इसे करेंगे ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe