मासिक पूजा हेतु मंदिर केवल ५ दिनों के लिए खुला रहेगा

तिरुवनंतपुरम (केरल) – केरल का प्रसिद्ध शबरीमला मंदिर ७ महीने उपरांत भक्तों के लिए खोला गया । मासिक पूजा के लिए मंदिर को केवल ५ दिनों के लिए खोला गया है और भक्तों को मलयालम महीना ‘तुलुम’ के अवसर पर दर्शन की अनुमति दी गई है ।
भक्तों ने फेस मास्क पहनकर मंदिर में प्रवेश किया, साथ ही कोरोना परीक्षण नकारात्मक होने का प्रमाण पत्र भी दिखाया । यद्यपि पारंपरिक पवित्र स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और ‘शावर’ स्नान की व्यवस्था की जाएगी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पीटीआई को ऐसा बताया । बेस कैंप या मंदिर के मुख्य क्षेत्र में पूरी रात रुकना मना है । १७ अक्तूबर को २४६ लोगों ने मंदिर जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी । एक दिन में केवल २५० लोगों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी । केरल में कोरोना रोगियों की संख्या बढ रही है, इसलिए मंदिर द्वारा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । ‘रैपिड टेस्ट’ की सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है जो ‘नकारात्मक’ होने का प्रमाण पत्र लाने में असमर्थ हैं ।
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की गणना करने वाले कर्मचारियों को हटाया गया !
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati
(और इनकी सुनिए…) “भारत के विरुद्ध युद्ध छेडे बिना कोई विकल्प नहीं बचेगा !” – Khawaja Asif
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !