शिया मुसलमानों को ‘काफिर’ कहते हुए उन्हें मार डालने की धमकियां !
|

कराची (पाकिस्तान) – पाक का आतंकवादी संगठन ‘सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान’ ने (‘एस.एस.पी.’ने) शिया मुसलमानों के विरुद्ध सुन्नी मुसलमानों को भडकाना प्रारंभ कर दिया है । इसी बात से ११ सितंबर को कराची शहर में एक लाख से अधिक सुन्नी मुसलमानों ने इस संगठन के आवाहन पर मोर्चा निकाला । इस समय ‘शिया काफिर हैं’ आदि नारे लगाकर शिया मुसलमानों को मार डालने की धमकियां दी गईं ।
ट्वीटर से शिया मुसलमानों का वंशविच्छेद करने का ट्रेंड
सामाजिक माध्यमों से भी #ShiaGenocide (शिया मुसलमानों का वंशविच्छेद) ऐसा ‘हैशटैग’ ‘ट्रेंड’ किया गया । इसमें सुन्नी मुसलमान शिया मुसलमानों के विरोध में ट्वीट कर रहे थे । इसमें एक शिया मुसलमान ने सुन्नी मुसलमानों को प्रश्न पूछा कि ‘आप इस्लाम को शांति का धर्म बताते हैं और दूसरी ओर मानवता की हत्या करते हैं ?’
गत ५ वर्षाें में सैकडों शिया मुसलमानों की हत्या
प्रसारमाध्यमों के समाचार के अनुसार पाक में गत ५ वर्षाें में सैकडोें शिया मुसलमानों की हत्या की गई है । हत्या करने के उपरांत सुन्नी मुसलमान शिया मुसलमानों के घर के बाहर ‘शिया काफिर हैं’, ऐसा लिखते हैं । इसके अतिरिक्त शिया मुसलमान युवक और महिलाएं भी लापता हो गई हैं ।
शियाविरोधी हिंसा के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान उत्तरदायी ! – महिला सामाजिक कार्यकर्ता काआरोप
पाक की महिला सामाजिक कार्यकर्ता आफरीन ने कहा कि, पाक सरकार को ज्ञात होते हुए भी वे आतंकवादी संगठन को शिया मुसलमानों के विरुद्ध प्रदर्शन और हिंसा करने की अनुमति दे रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए प्रधानमंत्री इमरान खान उत्तरदायी हैं ।
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali