अभीतक अनेक कलाकारों ने यह बात उजागर की है; परंतु तब भी सरकार इसकी जांच कर संबंधित लोगों को कारागार में बंद क्यों नहीं करती ?

नई देहली : बॉलीवुड की पार्टियों में मादक पदार्थाें का सेवन किया जाना सामान्य बात हो गई है । अभिनेता अध्ययन सुमन ने एक भेंटवार्ता में यह जानकारी दी ।
सुमन ने आगे कहा, ‘‘कलाजगत में मादक पदार्थाें का सेवन किया जाता है, यह तो निश्चितरूप से सत्य है । अनेक उच्च वर्ग के लोगों की पार्टियों में मैंने अनेक दिग्गज कलाकारों को मादक पदार्थाें का सेवन करते हुए देखा है । मेरे कार्यकाल के आरंभ में मैं भी अनेक पार्टियों में सम्मिलित हो चुका हूं; परंतु पिछले कुछ वर्षाें से मैंने वहां जाना बंद कर दिया है । क्या मादक पदार्थाें का सेवन केवल बॉलीवुड में ही होता है ? देहली में नहीं होता, विवाह समारोहों में नहीं होता, बडे व्यावसायियों के घरों में नहीं होता अथवा महाविद्यालयों में नहीं होता ? ऐसा होते हुए भी ‘केवल बॉलीवुड में ही मादक पदार्थाें का सेवन किया जाता है’, ऐसा बोलकर बॉलीवुड को बदनाम करना अनुचित है ।’’
(सौजन्य : नवभारत टाइम्स)
अभीतक अभिनेत्री कंगना राणावत और दक्षिण भारत की अभिनेत्री माधवी लता ने बॉलीवुड की पार्टियों में मादक पदार्थाें का सेवन किए जाने की जानकारी उजागर की थी ।
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali