‘फेसबुक’ के पक्षपात पूर्ण रवैये पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से विशेष ‘ऑनलाईन’ परिसंवाद का आयोजन !
मुंबई – भारत में अभिव्यक्ती स्वातंत्रता होने पर भी ‘फेसबूक’ दादागिरी करके केवल हिंदु कार्यकर्ता, हिंदुत्ववादी संघठन इनके फेसबुक पेज बंद कर रही है । दूसरी ओर हिंसक कार्य करने वाले आतंकवादी और उनके आतंकवादी संघठन इनके ‘फेसबूक पेजेस’ खुलेआम विषैला प्रचार कर ही रहे हैं ।
फेसबुक ने हिन्दूबहुल देश में हिन्दुओं की आवाज दबाने का प्रयास आरंभ किया है । हिन्दूविरोधी ‘फेसबुक’ का यह पक्षपात उजागर करने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति ने ६ सितंबर २०२० की रात ८.३० से ९.३० बजे ‘चर्चा हिन्दू राष्ट्र की’ नामक इस विशेष परिसंवाद मालिका में ‘‘फेसबुक’ का पक्षपात : हिन्दुओं के ‘पेज’ बंद, आतंकियों के चालू !’ विषय पर ‘ऑनलाईन’ विशेष परिसंवाद का आयोजन किया है । अधिक से अधिक हिन्दू इस कार्यक्रम को देखें और ‘फेसबुक’ के पक्षपात पूर्ण रवैये का निषेध करें, हिन्दू जनजागृति समिति ने ऐसा आवाहन किया है ।
इस ‘विशेष परिसंवाद’ में ‘फेसबुक’ ने हाल ही में जिनके पेज बंद किए, उनमें भाजपा के तेलंगाना के विधायक और प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ टी. राजा सिंह, सोशल मीडिया’ के अध्येता अभिनव खरे, सर्वोच्च न्यायालया के अधिवक्ता तथा ‘हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के प्रवक्ता अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस सहभागी होने वाले हैं ।
यह कार्यक्रम देखने के लिए लिंक :
Youtube.com/HinduJagruti
www.hindujagruti.org

Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali