उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं और उन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन असफल सिद्ध हुआ है ! इसे ध्यान में लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधों को जड से मिटाने हेतु कठोरतम कदम उठाएं, जनता की ऐसी अपेक्षा !

बागपत (उत्तर प्रदेश) – यहां कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर सवेरे बाहर घूमने के लिए निकले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन पर आक्रमण करनेवाले ३ लोग थे । राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोखर की हत्या के प्रति शोक व्यक्त कर इस घटना की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध २४ घंटे में कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं, साथ ही उन्होंने इस घटना के लिए कौन उत्तरदायी हैं, इसकी भी खोजन करने को लिए कहा है । बागपत में जून के महीने में भी भाजपा के एक नेता के लडके की गोलियां मारकर हत्या की गई थी ।
(सौजन्य : NDTV)
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som