राष्ट्रपति पुतिन की पुत्रियों को भी दिया गया टीके का डोस !

मॉस्को (रूस) – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना विषाणु के विरुद्ध टीके का मान्यता दे दी है । इसलिए रूस इस टीके को मान्यता देनेवाला संसार का प्रथम देश सिद्ध हुआ है । पुतिन ने बताया कि मेरी दो पुत्रियों को भी टीके का यह डोस दिया गया है । रूस के ‘गामालिया इन्स्टिट्यूट ऑफ ऐपिडेमियोलॉजी’ और ‘माइक्रोबायोलॉजी’ ने यह टीका विकसित किया है । २ महीने से कम अवधि में इस टीके की मानवीय जांचें हुई हैं । टीके की सुरक्षा और परिणामकारकता की जांच करने के लिए अंतिम चरण की चिकित्सकीय जांच होनेवाली है । सितंबर अथवा अक्तूबर महीने से इस टीके का उत्पादन करने का रूस का विचार है तथा सरकार यह टीका निःशुल्क देनेवाली है ।
पुतिन की अध्यक्षता में टीके की निर्मिति के संबंध में एक बैठक संपन्न हुई थी । उस बैठक में पुतिन बोले थे कि ‘हम कोरोना का जो टीका बनाएंगे, उसके संबंध में हमें पूर्ण निश्चिति होनी चाहिए तथा सावधानी और संतुलन रखते हुए हमें टीके की निर्मिति करनी है ।’
(सौजन्य: India Today)
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som