
अयोध्या (उत्तरप्रदेश) – अयोध्या के राममंदिर का भूमिपूजन ५ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों होनेवाला है । बताया जा रहा है कि यह मंदिर संसार का तीसरा सबसे बडा मंदिर होगा । इस मंदिर का निर्माणकार्य ३ वर्ष में पूर्ण होगा ।
१८ जुलाई को महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई ‘ट्रस्ट’ की बैठक में मंदिर के मानचित्र में परिवर्तन को अनुमति दी गई है । अब मंदिर में ३ के स्थान पर ५ गुंबद लगाए जाएंगे । मंदिर की ऊंचाई १२८ फुट के स्थान पर १६१ फुट होगी । प्ररिक्रमा मार्ग में श्री गणेश, महामाया, सीता, हनुमान सहित ५ देवताआें के मंदिर होंगे । समाज और रामभक्तों की मांग पर यह परिवर्तन किया गया है । बैठक में मंदिर निर्माणकार्य समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सहित १२ सदस्य उपस्थित थे ।
शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों मंदिर की नींव में तांबे का कलश स्थापित किया जानेवाला है तथा उसमें हीरे, मोती, माणिक, सोना और पीतल अर्थात पंचरत्न होंगे । साथ में चांदी के नाग-नागिन, दूब और गंगाजल भी होगा । कलश स्थापना के उपरांत नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा नामक ५ ईंटों की पूजा होगी । प्रधानमंत्री के करकमलों विधिवत पूजा होने के उपरांत इस भव्य राममंदिर की नींव भरी जाएगी । तत्पश्चात मंदिर का निर्माणकार्य प्रारंभ होगा ।
France Heatwave : फ्रांस में गर्मी के कारण ४ दिनों में १ सहस्र से अधिक लोगों की मृत्यु
Nasrapur Case : नसरापुर प्रकरण के दोषी भीमराव कांबले को मृत्यु आने तक फांसी का दंड
अचलपुर (जिला अमरावती) स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर संस्थान की १० करोड रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जाधारी का दावा निरस्त !
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Arunachal Pradesh Intrusion : चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर भूमि हडपी – आदिवासी समुदाय का दावा
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I