विधायक की हत्या होने का भाजपा का आरोप
परिवार द्वारा पूछताछ की मांग
बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति इससे पूर्व ही बिगडी हुई है । अभी तक भाजपा के अनेक कार्यकर्ताआें की यहां संदेहास्पद हत्याएं हुई हैं और अभी भी विधायक की मृतदेह संदेहास्पद पद्धति से दिखाई दी है । यह देखते हुए केंद्र सरकार को अब और हत्या होने की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरखास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए !

उत्तर दिनाजपुर (बंगाल) – भाजपा के विधायक देवेंद्र नाथ रे की मृतदेह यहां के बाजार में एक दुकान के बाहर लटकी हुई अवस्था में दिखाई दी है । रे के घर से १ किमी की दूरी पर यह मृतदेह मिली है । रे के परिवार के एक सदस्य द्वारा किए गए दावे के अनुसार कुछ लोग मध्यरात्रि में लगभग १ बजे उनके घर आए थे और रे को अपने साथ ले गए थे । रे के परिजनों ने इस प्रकरण पर पूछताछ करने की मांग की है तथा भाजपा ने भी आरोप लगाया है कि यह हत्या है । वर्तमान में पुलिस इस घटना का अन्वेषण कर रही है ।
१. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘देवेंद्रनाथ रे की अत्यधिक अमानवीयता से की गई हत्या धक्कादायक है । इससे स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी के बंगाल में कानून व्यवस्था दुर्बल हो गई है ।’ (अभी तक बंगाल में भाजपा के अनेक कार्यकर्ताआें की हत्याएं हुई हैं । यह देखते हुए भाजपा को उनके कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों की रक्षा के लिए कृत्य करना अपेक्षित था, ऐसा जनता को लगता है ! – संपादक)
The suspected heinous killing of Debendra Nath Ray, BJP MLA from Hemtabad in West Bengal, is extremely shocking and deplorable. This speaks of the Gunda Raj & failure of law and order in the Mamta govt. People will not forgive such a govt in the future. We strongly condemn this.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 13, 2020
२. वर्ष २०१६ में देवेंद्र नाथ रे ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित स्थान से माकपा के टिकट पर चुनाव लडा था । उन्हें कांग्रेस ने समर्थन दिया था । गत वर्ष लोकसभा के चुनावों के पश्चात उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया था ।
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना अत्यंत गंभीर – Adv Vishnu Shankar Jain
Sangli Love Jihad : विवाह हेतु मुसलमान युवती द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने हेतु दबाव, हिन्दू युवक ने आत्महत्या की ।
Sarla Bhatt Murder : कश्मीर में सरला भट्ट हत्याकांड में ३६ वर्षों के पश्चात आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट (दाखिल) ।
Ayodhya RamMandir Theft Row : श्रीराम मंदिर में दान चोरी के ५ आरोपियों के घर पास-पास होने का उजागर
अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया