कर्मचारियों को देर रात छोडा गया
ऐसी घटनाओं से पाकिस्तान की भारत द्वेषी और विकृत मानसिकता पुनः एक बार स्पष्ट हुई है । अब तो भारत सरकार को पाकिस्तान को उचित दंड देने की आवश्यकता है !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – यहां १५ जून को पाकिस्तान के पुलिसकर्मियों ने भारतीय दूतावास के २ कर्मचारियों को एक कथित दुर्घटना के प्रकरण में गिरफ्तार किया था । उसके पश्चात भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा बनाए गए दबाव के कारण इन कर्मचारियों को देर रात पुनः दूतावास में ले जाकर छोड दिया गया था; परंतु दिनभर पूछताछ के नामपर इन कर्मचारियों का बहुत उत्पीडन किया गया । इन कर्मचारियों को लोहे की छडों से पीटा गया है ।
इन कर्मचारियों को १५ से भी अधिक सशस्त्र सुरक्षारक्षक पकडकर ले गए थे । उनकी आंखोंपर पट्टी बांधी गई थी और हाथों में हथकडियां डाली गई थीं । उन्हें अज्ञातस्थलपर ले जाकर पीटा गया, साथ ही गंदा पानी पिलाया गया । इन कर्मचारियों से पूछताछ में भारतीय दूतावास में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी के काम के संबंध में जानकारी पूछी गई ।
ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !