‘आप’ के विधायक अमानतुल्लाह खान का आरोप
देहली दंगा प्रकरण
- देहली का दंगा नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में धर्मांधों द्वारा ही आरंभ किया गया और पुलिस प्रशासन ने ताहिर हुसैन के घर से बडी मात्रा में दंगों में उपयोग की जानेवाली सामग्री नियंत्रण में लेने की जानकारी दी है; परंतु ऐसा होते हुए भी धर्मांधों से जानबूझकर गोबेल्स नीति चलाकर स्वयं के धर्मबंधुओं को बचाने का कैसे प्रयास किया जाता है, यह ध्यान में आता है !
- अमानतुल्लाह खान अंकित शर्मा की हत्या के संदर्भ में क्यों नहीं बोलते ? क्या ‘उनकी हत्या भी हिन्दुओं ने ही की’, ऐसा उन्हें कहना है ?
- हिन्दुओं को ऐसा लगता है कि देहली पुलिस प्रशासन को ‘क्या अमानतुल्लाह खान भी दंगे में सहभाग था, इसकी जांच करनी चाहिए !’

नई देहली – देहली दंगे के प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रविष्ट आरोपपत्र में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को ही सूत्रधार (मास्टरमाईंड) प्रमाणित किया गया है । वास्तव में ‘यह दंगा किसने कराया ?’, यह संपूर्ण देश को ज्ञात है । पुलिस प्रशासन ने वास्तविक दंगाईयों की अभीतक जांच भी नहीं की है । मुझे ऐसा लगता है कि ताहिर हुसैन केवल मुसलमान हैं, इसीलिए उन्हें यह दंड मिला है । देहली के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने यह घृणास्पद ट्वीट किया है ।
दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्ज शीट में ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का मास्टर माइंड बनाया है, जबकि पूरा देश जनता हैं कि दंगे किसने कराये असल दंगाइयों से अभी तक पुलिस ने पूछ ताछ तक नही की, मुझे लगता है कि ताहिर हुसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सज़ा मिली है।
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) June 4, 2020
(कहते हैं) ‘केवल मुसलमानों को ही क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है ?’
अमानतुल्लाह खान ने इससे पूर्व भी देहली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के नाम इसी उद्देश्य से एक ट्वीट किया था ।
LG साहब किया आपकी दिल्ली पुलिस,नही जानती कि दिल्ली के देंगे कराने के लिए बीजेपी के नेता, कपिल मिश्रा,अनुराग ठाकुर,और परवेश वर्मा,भी ज़िम्मेदार हैं।
तो फिर दिल्ली दंगों में मुसलमानों की ही गिरफ़्तारी कियों।— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) May 31, 2020
उसमें उन्होंने कहा था, ‘उपराज्यपाल साहब, क्या आपकी देहली की पुलिस को यह ज्ञात नहीं है कि देहली का दंगा किसने कराया है ? देहली दंगे के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा भी उत्तरदायी हैं । तो इस दंगे के लिए केवल मुसलमानों को ही क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है ?’
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court