- देशभर के हिन्दू नेता एवं साधु-संतों की एक के पश्चात एक हत्या होते हुए भी उन्हें रोकने हेतु सरकारी स्तर से कोई भी प्रयास होते हुए दिखाई नहीं देते, जो क्षोभनीय है ! इसके लिए अब हिन्दुओं को संगठित होकर इसके विरुद्ध संवैधानिक पद्धति से आवाज उठानी चाहिए !
- राजधानी जैसे सदैव कडी सुरक्षावाले स्थानोंपर ऐसी घटना होना पुलिस प्रशासन और सरकारी तंत्र के लिए लज्जाप्रद ! इससे देहली में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी दयनीय है, यह ध्यान में आता है !

नई देहली – पूर्व देहली के पश्चिम विनोद नगर के भाजपा नेता राहुल सिंह उपाख्य भुरु सिंह की अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाकर हत्या की । ३ जून के सवेरे राहुल सिंह ‘सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक)’ हेतु बाहर निकले, तब मयूर पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात आक्रमणकर्ताओं ने उनपर ६ गोलियां चलाईं । राहुल सिंहपर ८ महीने पूर्व भी प्राणघाती आक्रमण हुआ था, उसमें वे बच गए थे । ऐसा बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण राहुल सिंह की हत्या हुई है । इस प्रकरण में देहली पुलिस प्रशासन ने राहुल के मृत शारीर को शव विच्छेदन (ऑटॉप्सी) हेतु भेजा है । इस प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court