मानवीय क्रूरता की परिसीमा दर्शानेवाली संतापजनक घटना !
- मूक प्राणियों के साथ ऐसी क्रूरता करनेवालों को कठोर दंड मिलना चाहिए !
- अब तथाकथित प्राणीप्रेमी इस घटना के संबंध में मौन क्यों हैं ?

तिरुवनंतपुरम् (केरल) – केरल के मलप्पुरम में कुछ निर्दयी लोगों ने गर्भवती मादा हाथी को पटाखों से भरे अनानास खिला दिए । परिणामस्वरूप गर्भ में बढ रहे बच्चे सहित उसकी मृत्यु हो गई । वनविभाग के अधिकारी ने यह घटना सामाजिक माध्यमों में प्रसारित की है । तत्पश्चात लोगों ने संताप व्यक्त किया है ।
भूखी मादा हाथी भोजन की खोज में जंगल से बाहर आई थी । वह भोजन की खोज में एक गांव में घूम रही थी । कुछ स्थानीय लोगों ने उसको पटाखों से भरे अनानास खिला दिए । भूख से पीडित उस मादा हाथी ने वे अनानास खा लिए तथा कुछ समय पश्चात ही उसके पेट में पटाखे फूट गए । इस घटना में वह मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई । इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा; परंतु तब तक मादा हाथी ने प्राण त्याग दिए थे ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court