-
भारतीय सेना के द्वारा आतंकियों के ३ ‘लांचिंग पैड्स’ ध्वस्त
-
६ से भी अधिक पाकिस्तानी सैनिक घायल

मेंढर (जम्मू-कश्मीर) – मेंढर सेक्टर की नियंत्रण रेखा के निकट सेना ने घुसपैठ करनेवाले १३ आतंकियों को मार गिराया । दैनिक ‘अमर उजाला’ ने यह समाचार दिया है । मेंढर सेक्टर सीमापार पाक अधिकृत कश्मीर के निखियाल क्षेत्र में आतंकियों के ३ ‘लांचिंग पैड्स’ (प्रशिक्षित आतंकियों को घुसपैठ के लिए सीमा के निकट स्थित जिस शिविर में एकत्रित किया जाता, उस शिविर को ‘लाँचिंग पैड्स’ कहते हैं) सेना ने ध्वस्त कर दिए हैं । इसमें ६ से अधिक पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं । मारे गए आतंकियों के पास बडी मात्रा में शस्त्रसंग्रह और बारूद मिला है ।
यहां पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से शस्त्रसंधि अनुबंध का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की जा रही थी । आतंकियों को घुसपैठ करना संभव हो; इसके लिए ही पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी की जा रही थी । भारतीय सेना के द्वारा उसके प्रत्युत्तर में जहां से गोलाबारी की जा रही थी, उन चौकियों को ही ध्वस्त किया गया ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court