‘उडती हुई शवपेटियां’ बने भारतीय वायुदल के मिग-२९ हवाई जहाज ! गत अनेक वर्षो से यह स्थिति होते हुए भी इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, इसे क्या कहें ?

होशियारपुर (पंजाब) – यहां ८ मई को सवेरे भारतीय वायुदल का मिग-२९ लडाकू हवाई जहाज यांत्रिक कारणों से धराशायी हो गया । इसमें सवार दोनों विमान चालाक पैराशूट के माध्यम से बाहर निकलने के कारण बच गए । हवाई जहाज भूमि पर गिरने के पश्चात जलने लगा । जालंधर के वायुदल के हवाई अड्डे से नियमित अभ्यास के लिए इस हवाई जहाज ने उडान भरी थी । इस दुर्घटना के अन्वेषण का आदेश दिया गया है । (प्रत्येक हवाई जहाज की दुर्घटना के पश्चात उसके अन्वेषण के आदेश दिए जाते हैं; परंतु उसके परिणाम और आगे ऐसी दुर्घटनाएं नहीं होंगी, इस संबंध में क्या उपाययोजनाएं की गई है तथा उसके पश्चात भी हवाई जहाज की दुर्घटना कैसे हुई, इस संबंध में जनता को जानकारी क्यों नहीं दी जाती ? – संपादक) मिग-२९ रशियन बनावट का हवाई जहाज है । वायुदल के पास ६० से अधिक मिग-२९ हवाई जहाज हैं ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court