
वॉशिंग्टन (अमेरिका) – कोरोना के कारण त्रस्त अमेरिका ने चीन से प्रतिशोध लेने हेतु पहला कदम उठाते हुए चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त कर वसूलने की घोषण की है । इसके कारण चीन से आयात होनेवाली वस्तुओं का मूल्य बढकर उन उत्पादों की मांग घटने की संभावना है । अमेरिका में इसी वर्ष अध्यक्षपद का चुनाव होनेवाला है । इस चुनाव से पहले ट्रम्प ने विदेशों में उत्पादों का निर्माण करनेवाले कारखानों को स्वदेश लाने का आश्वासन दिया है । उसी के एक भाग के रूप में अब चीनी वस्तुओं पर कर बढाया गया है । ट्रम्प ने इससे पहले ही यह दावा किया है कि चीन ने जानबूझकर विश्वभर में कोरोना को फैलाया है और हमारे पास उसके प्रमाण हैं ।
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भ्राता की अंत्येष्टि में दृष्टिगोचर हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal