मंदिरों को मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए करोडों रुपए देने के तमिलनाडु शासन के फतवे का प्रकरण
#LootTemplesGiftMinorities यह हैशटैग राष्ट्रीय ट्रेंड में तीसरे स्थान पर !

मुंबई – तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में राज्य के ३ सहस्र सरकारीकृत मंदिरों में से ४७ बडे मंदिरों को कोरोना के विरोध में लडने के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में करोडों रुपए देने का फतवा निकाला है तथा दूसरी ओर रमजान की पृष्ठभूमि पर राज्य की २ सहस्र ८९५ मस्जिदों को बिरयानी के लिए ५ सहस्र ४५० टन निःशुल्क चावल दिया गया है । इस भेदभाव के विरोध में धर्मप्रेमियों ने ट्वीटर पर #LootTemplesGiftMinorities यह हैशटैग ट्रेंड करना प्रारंभ किया । कुछ समय में ही वह राष्ट्रीय ट्रेंड में ५ वें तथा उसके पश्चात ३ रे स्थान पर आ गया था । सायंकाल देर तक ५० सहस्र लोगों ने इस पर ट्वीट्स भी किए थे । इसके द्वारा लोगों ने मांग की है कि सरकार हिन्दुओं से ऐसा भेदभाव न करे, मंदिरों की होनेवाली लूट को रोके तथा यह निर्णय त्वरित निरस्त करे । मंदिर के सरकारीकरण द्वारा मंदिर की लूट कैसे हो रही है इस संबंध में भी ट्वीटर से जागृति की गई ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin