
वॉशिंगटन (अमेरिका) – हम एक बहुत ही अच्छे समझौते के निकट पहुंच गए हैं । यदि हम बहुत शीघ्रता करेंगे, तो अच्छा समझौता नहीं हो सकता । धीरे-धीरे ही सही, हमें जो चाहिए, वह हम प्राप्त कर रहे हैं; परंतु यदि हमें जो चाहिए, वह नहीं मिला, तो हम इस विषय को ‘अलग पद्धति से’ समाप्त करेंगे, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने दी है । वे एक साक्षात्कार में बोल रहे थे ।
ईरान के सैन्य दल को जानबूझकर लक्ष्य नहीं किया, इसका कारण स्पष्ट करते हुए ट्रम्प ने कहा कि, हमें लगता है कि ईरान की सेना के कुछ विभाग थोडे उदार विचार के हैं । किसी देश की संपूर्ण व्यवस्था ही नष्ट कर दी, तो उसके दीर्घकालीन गंभीर परिणाम होते हैं । युद्ध में संपूर्ण देश को ही समाप्त कर देने की भूल पहले हुई है, जिसके कारण वह देश ४० वर्ष खडा नहीं हो सका । इराक का क्या हुआ, यह हमने देखा ही है । हमने ईरान की संपूर्ण नौसेना समाप्त कर दी, फिर भी प्रसार माध्यम (मीडिया) कहते हैं कि, उनकी नौसेना उत्तम कार्य कर रही है । हमारे पास निष्पक्ष प्रसार माध्यम नहीं हैं, वे केवल असत्य बोलते हैं ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir