इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा भारत की प्रशंसा

तेल अवीव (इजरायल) – विश्व के कई भागों में इजरायल को आलोचना एवं विरोध का सामना करना पडता है; परंतु भारत में इजरायल को भारी समर्थन मिलता हुआ दिखाई देता है । इस प्रकार के शब्दों में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में आयोजित एक सम्मेलन में भारत की प्रशंसा की ।
भारत में इजरायल के प्रति अलग प्रकार का प्रेम है !
नेतन्याहू ने आगे कहा कि भारत का इजरायल की वैश्विक रणनीति में अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है । भारत एवं इजरायल के संबंध अद्वितीय हैं । भारत के लोगों में इजरायल के प्रति विशेष आत्मीयता है । विश्व के अनेक भागों में हमें विरोध का सामना करना पडता है; परंतु भारत में ऐसा नहीं है । भारत में इजरायल के प्रति व्यवहार पूरी तरह अलग प्रकार का एवं अत्यधिक प्रेम से पूर्ण है । मुझे लगता है कि सामाजिक माध्यमों पर मेरे सबसे अधिक समर्थक (फॉलोअर्स) भारत में हैं ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण