मतदाता सूची से रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जाने चाहिए – Union Minister Kishan Reddy

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

नई दिल्ली – केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में कहा कि मतदाता सूची से अन्य सभी देशों के नागरिकों के नाम हटाए जाने चाहिए । यदि देश की मतदाता सूची में किसी रोहिंग्या या बांग्लादेशी व्यक्ति का नाम पाया जाता है, तो उसे हटाया जाना चाहिए । केवल भारतीय नागरिकों के ही नाम इस मतदाता सूची में रहने चाहिए, ऐसा रेड्डी ने कहा । (इसके साथ ही रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए उत्तरदायी अधिकारियों पर भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए – संपादक)

१. सभी राजनीतिक दलों को ‘बूथ लेवल एजेंट’ (बी.एल.ए.) नियुक्त करना चाहिए तथा मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के समय चुनाव आयोग का सहयोग करना चाहिए, ऐसा आह्वान रेड्डी ने किया ।

२. जी. किशन रेड्डी ने भारतीयों को विश्वास दिलाया कि भाजपा के मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ता इस सूची के संबंध में चुनाव आयोग को पूर्ण सहयोग करेंगे ।