२५० मुसलमानों की भीड ने पुलिस पर पथराव किया
स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया
कोलकाता (बंगाल) – बंगाल में भाजपा सरकार ने सडकों पर नमाज पढने पर प्रतिबंध लगाया है । इसके विरोध में यहां पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में मुसलमानों ने आंदोलन करने का प्रयास किया । इस समय आंदोलन हिंसक हो जाने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया ।
१७ मई को प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही थी । उसी समय सडक पर नमाज पढने को लेकर विवाद आरंभ हो गया । २५० से अधिक मुसलमान प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध किया एवं पुलिस पर पथराव किया । प्रदर्शनकारियों ने सडक जाम कर दी तथा विरोध प्रदर्शन में लोगों से सम्मिलित होने की अपील की । इस समय पुलिस एवं मुसलमानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई । बिगडती स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया । अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए । पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया । इस हिंसक झडप में ३ पुलिसकर्मी घायल हो गए ।
🚨 Kolkata on Edge: Anti-Encroachment Drive Sparks Violent Street Clashes
Violent protest erupted in Kolkata's Park Circus over offering Namaz on public roads and action against encroachments.
A mob of nearly 250 Muslims pelted stones at the police, leaving 3 policemen injured… pic.twitter.com/7NDKiAOaUf
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 18, 2026
कानून तोडनेवाले मुसलमानों का समर्थन करनेवाली माकपा !
माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि सरकार का निर्णय ऐसा नहीं होना चाहिए कि जनता को सडक पर उतरना पडे । (क्या सलीम का आशय यह है कि सडक पर नमाज पढना सरकार का निर्णय है ? – संपादक) लोगों ने चुनाव में बडे उत्साह से भाग लिया । लोग परिवर्तन की मांग कर रहे हैं । यह सब स्थिति को और बिगाडने के लिए नहीं होना चाहिए । सरकार को अब स्थिति सुधारनी चाहिए । लोगों ने शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए मतदान किया है । यदि इसे तोडा जाएगा, तो लोग सडक पर उतरेंगे ही । (हिन्दुओं ने कानून एवं व्यवस्था के लिए मतदान किया है तथा उसी के अनुसार बंगाल की भाजपा सरकार कार्य कर रही है । जो कोई भी इसके विरोध में सडक पर उतरेगा, उसकी उचित व्यवस्था किया जाएगा — यही इस घटना से स्पष्ट होता है ! – संपादक)

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी