१२ में से ७ मंदिर हनुमान जी के
स्थानीय हिन्दुओं की नगरपालिका में सत्तासीन भाजपा पर तीखी आलोचना !

राजकोट (गुजरात) – यहां १४ मई की मध्यरात्रि को नगरपालिका ने अनधिकृत होने का तर्क देते हुए एक साथ १२ मंदिरों को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया । इनमें से ७ मंदिर हनुमान जी के हैं । इसके विरोध में विशाल संख्या में हिन्दुओं ने मार्ग पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया । राजकोट महानगरपालिका ने स्थानीय निवासियों के साथ संघर्ष से बचने के लिए मार्गों पर स्थित लघु मंदिरों को ध्वस्त करने का कार्य रात्रि डेढ बजे प्रारंभ किया था । अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई भोर ५ बजे तक निरंतर चलती रही । इसके लिए अधिकारियों ने अग्निशमन दल, सतर्कता विभाग तथा स्थानीय पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई संपादित की । स्थानीय निवासियों ने इस विषय को लेकर नगरपालिका में सत्तासीन भाजपा की कठोर शब्दों में आलोचना की ।
मालवीय नगर पुलिस थाने के निकट स्थित एक हनुमान मंदिर को भी ध्वस्त करने का सूचना-पत्र (नोटिस) दिया गया था; परंतु इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी तथा युवा अत्यधिक संख्या में मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए । मंदिर के बाहर निरंतर ४ घंटे तक धरना देने के पश्चात विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को यह आश्वासन दिया कि, वे मंदिर परिसर का मार्ग में आने वाला एक लघु भाग ही ध्वस्त करेंगे ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया