आरोपियों को बंदी बनाया गया ।

नई दिल्ली – दिल्ली में एक चलती बस में चालक एवं परिचालक ने एक महिला के साथ २ घंटे तक दुष्कर्म किया । पुलिस ने बस को अपने अधिकार में ले लिया है तथा चालक एवं परिचालक को बंदी बना लिया है । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
पीडित महिला पीतमपुरा की निवासी है । वह मंगोलपुरी स्थित एक कारखाने में काम करती है । उसके २ बच्चे हैं । पीडिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि ११ मई की रात देर से काम से लौटते समय रानी बाग स्थित सरस्वती विहार बस स्टॉप पर बस के चालक तथा परिचालक ने समय पूछने के बहाने उसे बस में खींच लिया । उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे बाहर फेंक दिया । महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है । पुलिस ने चालक उमेश एवं परिचालक रामेंद्र को बंदी बना लिया है ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi