|
(हिजाब का अर्थ मुस्लिम महिलाओं का माथा एवं गर्दन ढकने का वस्त्र)

संभल (उत्तर प्रदेश) – संभल जिले के जालब सराय सरकारी विद्यालय में २ मुस्लिम शिक्षक हिन्दू छात्र-छात्राओं को इस्लामी पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे, यह उजागर हुआ है । अंजर अहमद एवं मोहम्मद गुल एजाज इन शिक्षकों के नाम हैं । ये दोनों हिन्दू छात्राओं को हिजाब परिधान करने एवं छात्रों को इस्लामी टोपी पहनकर नमाज पढने को कहते थे । इसके साथ ही विद्यालय परिसर में अन्य धर्मों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां भी करते थे ।
१. शासकीय विद्यालय से संबंधित कुछ लघुचलचित्र सामाजिक माध्यम पर प्रसारित होने के उपरांत यह जानकारी उजागर डुई । लघु चलचित्र आने के उपरांत जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की । जिला दंडाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है । इसके अतिरिक्त प्राचार्य बालेस कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है । पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों से छिपाने एवं लापरवाही करने का उन पर आरोप है ।
२. जिला दंडाधिकारीने प्रकरण की गहन जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ३ सदस्यीय समिति गठित की है । यह समिति पूरे प्रकरण की जांच करेगी एवं इस कृत्य में अन्य किसका हाथ था, इसका पता लगाएगी ।
३. शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार का धार्मिक या वैचारिक दबाव सहन नहीं किया जाएगा एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba