
थिरूवनंतपूरम् (केरलम्) – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप ने पार्टी के विधायक दल की बैठक से पहले निर्वाचित महिला विधायक बिंदु कृष्णा को बलपूर्वक गले लगाने का प्रयास किया । इस समय विधायक बिंदु कृष्णा स्पष्ट रूप से असहज दिखाई दीं ।
१. यह घटना कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के प्रवेशद्वार पर हुई । ४८ वर्षीय बिंदु कृष्णा सफेद एवं पीले रंग की साडी पहनकर बैठक स्थल पर पहुंची थीं ।
२. वहां उपस्थित पत्रकारों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से वे हाथ मिलाकर अभिवादन कर रही थीं ।
Kerala: A Congress leader attempted to forcibly hug a woman MLA!
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi often speak about women’s dignity and empowerment, but what do they have to say about this incident?
If Congress leaders cannot even respect a woman MLA from their own party, how… pic.twitter.com/PAbx0iHsMH
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 8, 2026
३. इसी समय वे ७१ वर्षीय चेरियन फिलिप के पास पहुंचीं । बिंदु कृष्णा ने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढाया, तो फिलिप ने उनके गले में हाथ डालकर उन्हें गले लगाने का प्रयास किया ।
४. इस पर बिंदु कृष्णा ने तुरंत उनका हाथ नीचे किया तथा उन्हें पीछे हटाया; किंतु इसके उपरांत भी, फिलिप ने दोबारा वैसा ही प्रयास किया । तब बिंदु कृष्णा ने हाथ जोडकर अभिवादन किया तथा असहज स्थिति में वहां से आगे बढ गईं ।
५. इस घटना पर अब तक दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है; किंतु इस प्रकरण ने कांग्रेस की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खडा कर दिया है ।
फिलिप पर तीखी आलोचना !
घटना के समय वहां अनेक पत्रकार एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । सामाजिक माध्यमों पर वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के पश्चात चेरियन फिलिप की तीखी आलोचना होने लगी । कई लोगों ने उन पर महिला विधायक की व्यक्तिगत सीमाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !