भाजपा की ओर से कार्यवाही होने का भय !

कोलकाता (बंगाल) — बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के पश्चात तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है । भाजपा द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की आशंका से वे अब भाजपा में प्रवेश करना चाहते हैं अथवा भाजपा के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं । इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजू दत्ता भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से पुनः पुनः क्षमा मांग रहे हैं । इस विषय पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।
शुभेंदु अधिकारी के विषय में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वास्तव में रिजू दत्ता ने पिछले कुछ दिनों में शुभेंदु अधिकारी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां की थीं । उसका वीडियो भी सामने आया था । अब उन्हें अपने वक्तव्यों पर पश्चाताप हो रहा है; इसलिए वे शुभेंदु अधिकारी से क्षमा मांग रहे हैं । उन्होंने कहा, “मैंने दबाव के कारण ऐसा किया था । मैंने पूर्व में जो बातें कही थीं, वे दबाव में आकर कही थीं । उस समय मुझे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वे बातें कहने के लिए बाध्य किया गया था । मैं तो केवल एक प्रवक्ता हूं, नेता नहीं ।”
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !