
नई दिल्ली – ईरान के विरुद्ध इजराइल-अमेरिका संघर्ष के कारण वहां उत्पन्न अस्थिरता की पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा मार्गदर्शिका (‘ट्रैवल एडवाइजरी) प्रारम्भ की है । वर्तमान स्थिति में भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचना चाहिए , ऐसा स्पष्ट निर्देश विदेश मंत्रालय ने दिया है । तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा दिए गए वक्तव्य में कहा गया है कि भारत तथा ईरान के बीच कुछ उडान सेवाएं प्रारम्भ हो गई हैं , परंतु क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध तथा तकनीकी अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है ।
ईरान में रह रहे भारतीयों से स्वदेश लौटने का परामर्श दिया ।
वर्तमान में जो भारतीय नागरिक ईरान में रह रहे हैं , उन्हें सुरक्षित रूप से देश छोडने का परामर्श दिया गया है । दूतावास ने स्पष्ट किया है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को निर्धारित स्थल सीमा मार्गों के माध्यम से देश छोडना चाहिए । यह प्रक्रिया पूरी तरह से दूतावास के समन्वय तथा मार्गदर्शन में पूरी की जानी चाहिए ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।