Murshidabad Bomb : मुर्शिदाबाद में अज्ञात व्यक्ति द्वारा देसी बम फेंका गया : अनेक लोग घायल

बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए २३ अप्रैल को मतदान हुआ । मुर्शिदाबाद के नाओदा में मतदान की रात्रि देर एक देसी बम फेंका गया, जिसमें अनेक लोग घायल हो गए । इसके उपरांत सुबह जब ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (ए.जे.यू.पी.) के प्रमुख हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे, तो उनका विरोध किया गया । उस समय उनका तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से टकराव हुआ । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया एवं भीड को तितर-बितर किया । इस घटना के विरोध में हुमायूं कबीर वहीं धरना दे रहे हैं ।

मालदा के एक मतदान केंद्र पर मतदान यंत्र संचालन बिगडने के कारण हंगामा मच गया । लोगों ने चुनाव अधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया । पहले चरण में १५२ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हुआ, जबकि शेष १४२ क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण में २९ अप्रैल को मतदान होगा । परिणाम ४ मई को घोषित किए जाएंगे ।

भा.ज.पा. उम्मीदवार पर आक्रमण !

दक्षिण मिदनापुर के कुमारगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे भा.ज.पा. उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर आक्रमण किया गया । संबंधित लघु चलचित्रमें सुवेंदु स्वयं को बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं । उनके साथ उनका सुरक्षा रक्षक भी उपस्थित था, तदापि भीड ने उनकी पिटाई की । आक्रमणकारियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है । चुनाव आयोग ने लघु चलचित्र में दिखाई देने वाले सभी लोगों को तुरंत बंदी बनाने का आदेश दिया है ।

संपादकीय भूमिका

बंगाल में भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल तैनात होते हुए भी वहां की कानून-व्यवस्था कितनी दयनीय है, यह इस घटना से स्पष्ट होता है !